खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

विधायक उमेश नंदकुमार पटेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम…

किरोड़ीमल नगर में मनाया गया हर्षोल्लास के साथ विजयादशमी का पर्व

किरोड़ीमलनगर।विदित हो की वर्षों से चले आ रहे परंपरानुसार कोकड़ी तराई किरोड़ीमलनगर में हर्षोल्लास के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया गया।

 नगर के खेल मैदान में भव्य और आकर्षक मेला लगाया जाता है जिसका आकर्षण देखते ही बनता है। यह मेला प्रभु इस क्षेत्र का सबसे बड़ा मेला होता है जिसमें  श्रीराम जी की असत्य पर सत्य की जीत को जनता के सामने प्रदर्शित करने हेतु भव्य राम शोभा यात्रा निकाला गया  जो पुरे नगर में भ्रमण करते हुए खेल मैदान तक आया तत्पश्चात मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी। के प्रतीकात्मक स्वरूप द्वारा रावण दहन किया गया।

यहां प्रत्येक वर्ष की भांति मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया जिसे मेला देखने आए आगंतुकों खूब सराहा।

मेले में शोभा यात्रा आतिश बाजी और रावण दहन आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। रावण दहन होते ही पूरा मेला जय श्री राम के गगनचुंबी उदघोष से गूंज उठा। 

उक्त कार्यक्रम खरसिया के युवा हृदय सम्राट ऊर्जावान विधायक उमेश नंदकुमार पटेल के आतिथ्य में शुभारंभ हुआ। उन्होंने हमेशा की भांति सभी नगरवासियों को विजयादशमी की बधाई देते हुए आयोजन समिति को बधाई देते हुए जनता जनार्दन को उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित करने हेतु आभार भी प्रकट किया।

उन्होंने कार्यक्रम के सम्बोधन में कहा की सभी को अपने मन के रावण को खत्म करके न्यायप्रिय भगवान राम जैसे ही उदारवादी विचारधारा रखना चाहिए ताकि मानवता को बल मिले।

उन्होंने अंत में इस वर्ष के कार्यक्रम के भव्यता और संगठनात्मक एकता को सराहते हुए अपने भाषण में सभी की पीठ थपथपाते  हुए सभी सदस्यों के योगदान को सराहा और उम्मीद जताई की प्रतिवर्ष उक्त कार्यक्रम की भव्यता बढ़ते रहे।

https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1845366035425403150?t=zR_z2mBTrE03Rp241QPBQQ&s=19

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!