आध्यात्मखरसियाछत्तीसगढ़

विधायक उमेश पटेल ने नगर के दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की…

विधायक उमेश पटेल ने निभाई शहीद नंद कुमार पटेल द्वारा शुरु किए परंपरा को 

नंदेली। शहीद नन्द कुमार पटेल के परम्परागत को निभाते हुए खरसिया के विधायक उमेश पटेल ने नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गा अष्टमी के दिन खरसिया शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में जाकर मां दुर्गा का दर्शन किया और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उमेश पटेल ने नवरात्रि को शक्ति और श्रद्धा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा “नवरात्रि हमें सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। यह पर्व न केवल आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता और प्रेम का संदेश भी देता है।”

नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर में माता रानी के पंडालों में विराजमान देवी का आशीर्वाद लेने के लिए विधायक उमेश पटेल अपने साथियों के साथ पहुँचे। उन्होंने विभिन्न पंडालों में जाकर माता के दर्शन किए और नगरवासियों से भेंट मुलाकात करते हुए क्षेत्र की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। विधायक पटेल के साथ कांग्रेसजनों उपस्थित रहे, 

विधायक उमेश पटेल ने निभाई शहीद नंद कुमार पटेल द्वारा शुरु किए परंपरा को

धर्म नगरी खरसिया में श्रद्धा और भक्ति की परंपराएँ जीवंत रूप से आगे बढ़ रही हैं। शाहिद नंद कुमार पटेल द्वारा स्थापित परंपराओं का निर्वहन वर्तमान में खरसिया विधायक उमेश पटेल पूरी निष्ठा से कर रहे हैं।

खरसिया को ‘धर्म नगरी’ के रूप में विशेष पहचान मिली है, शहीद नन्द कुमार पटेल के द्वारा शुरु किए परम्परा का निर्वहन करते चले आ रहे हैं ।हर वर्ष नवरात्रि का पर्व नगर में धूमधाम से मनाया जाता है। पूरे खरसिया नगर  नवरात्रि को दुल्हन कि तरह सजाया संवारा जाता है देश प्रदेश में खरसिया दुर्गा पूजा उत्सव और धार्मिक भक्ति का विशेष माहौल के लिए जाना पहचाना जाता है,जिसमें हर वर्ग के लोग भाग लेते हैं। 

इस बार भी दुर्गा अष्टमी पर शहर भर में उल्लास का माहौल देखा गया। विधायक उमेश पटेल माता रानी के दरबार में पहुंच पूजा-अर्चना कर एकजुटता और सामूहिक उत्सव की भावना को और मजबूत किया, जिससे क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द्र बनाए रखने की अपील भी की।

https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1844624592771387800?t=ihaTCu4f-Rgx_noEwLnB4Q&s=19

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!