
खरसिया। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने देश ,प्रदेश,क्षेत्रवासियों को देवी उपासना के पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर उन्होंने देवी दुर्गा से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।

नवरात्रि पर जारी अपने बधाई संदेश में विधायक पटेल ने कहा कि नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की 09 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ पूजा की जाती है। कन्याओं को देवी स्वरुप मानकर उनको भोजन कराया जाता है।
https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1841677308555366668?t=JYiYCrc_v7gY6btTJ5us8Q&s=19
विधायक पटेल ने कहा कि नवरात्रि देवी की आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है।




