भुपदेवपुर। रायगढ़ जिले के भुपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसदा, कोकड़ीतराई डैम के पास एक खेत में 55 से 60 वर्ष के अज्ञात पुरुष का शव पाया गया है।
शव की स्थिति अत्यंत खराब है और प्रथम दृष्टया देखने से 10-15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक ने काले रंग का हाफ चड्डा पहन रखा था।
स्थानीय लोगों द्वारा शव मिलने की सूचना थाना भूपदेवपुर को दी गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। आपके आस-पास उपरोक्त हुलिया का कोई व्यक्ति हो भुपदेवपुर थाना प्रभारी को सूचित करें।इस घटना से ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
अधिक जानकारी के लिए 94791 93224भुपदेवपुर थाना प्रभारी से संपर्क किया जा सकता है।




