खरसिया पुलिस की त्वरित कार्यवाही: महिला से छेड़खानी के दो आरोपीत गिरफ्तार…

खरसिया – खरसिया पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता साबित करते हुए घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही ने पुलिस की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।
घटना का विवरण:
थाना क्षेत्र के ग्राम की पीड़ित महिला ने खरसिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जब वह घर पर अकेली थीं और दरवाजा खुला था,तब विनोद राठिया और ओमकार डनसेना घर में घुस आए। दोनों ने महिला के साथ अशोभनीय बातें की और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। महिला के जोर से चिल्लाने पर आरोपी वहां से 9-2-11 हो गए। उपरोक्त घटनाक्रम को महिला ने अपने पति को मोबाइल में रिंग कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस की कार्यवाही:
थाना क्षेत्र की महिला की शिकायत पर महिला प्रधान आरक्षक श्रीमती सरोजनी राठौर ने वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेते हुए त्वरित कार्यवाही कर आरोपितो के खिलाफ अप.क्र. 551/2024 भारतीय दंड संहिता की धारा 74, 75(1)(ii), 76, और 331(3) के तहत मामला दर्ज किया।
खरसिया थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने अपनी टीम के साथ आरोपितो के घरों पर दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया। आरोपितों की गिरफ्तारी से इलाके में सुरक्षा की भावना को बल मिला है।




