देश /विदेश
विशाखापट्टनम: चिंतापल्ली में एएसपी सामने 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

चिंतापल्ली में एएसपी विद्या सागर नायडू के सामने बारह नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। उन्होंने भाकपा माओवादी पार्टी के पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) सप्ताह के दौरान आत्मसमर्पण किया है। ये 12 लोग गैलिकोकोंडा क्षेत्र, पनासालाबांदा, अकलुरु और रामागढ्डा के पथरुडीगुंटा के गांवों के हैं।
Visakhapatnam: Twelve Naxals surrendered before Chintapalli ASP Vidya Sagar Naidu, yesterday. #AndhraPradesh pic.twitter.com/vbZmZcnI4D
— ANI (@ANI) December 6, 2020
एएसपी विद्या सागर नायडू ने मीडिया को बताया कि मिलिशिया सदस्य माओवादियों के कृत्यों से घबरा गए हैं जो लोगों को मुखबिर के रूप में संदेह और अटकलों के आधार पर उन्हें मार रहे हैं। लोग अब महसूस कर रहे हैं कि माओवादियों द्वारा हिंसा के कारण विकासात्मक गतिविधियों को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है।




