खरसियाछत्तीसगढ़देश /विदेशरायगढ़रायपुर

खरसिया विधायक ने देश प्रदेश,क्षेत्रवासियों को पोला तिहार की दी बधाई…

 खरसिया/रायपुर। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने देश प्रदेश क्षेत्रवासियों विशेष रूप से किसान भाईयों को पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

 इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।

पोला तिहार पर जारी अपने शुभकामना संदेश में विधायक पटेल ने कहा है कि पोला तिहार हमारे साथी किसानों का खेती किसानी से जुड़ा सबसे बड़ा त्योहार है।

यह हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। इस दिन घरों में उत्साह से बैलों और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होनेे के लिए प्रार्थना की जाती है। यह छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा पर्व है।

https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1830439272924463361?t=KHuq87bQLVJIHBD6GVREdg&s=19

    विधायक पटेल ने कहा कि तीज-त्यौहार हमारी संस्कृति और परम्पराओं को  अगली पीढ़ी तक पहुंचाते हैं। पोला के दिन मिट्टी के बर्तन और बैलों से खेलकर बच्चे अनजाने ही अपनी मिट्टी और उसके संस्कारों से जुड़ जाते हैं।

विधायक पटेल ने कहा कि अगली पीढ़ियों तक अपनी समृद्ध संस्कृति को पहुंचाने और उन्हें जमीन से जोड़े रखने के लिए पारंपरिक त्योहारों का संरक्षण और संवर्धन अवश्यक है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!