खरसियाछत्तीसगढ़जशपुर

विधायक उमेश पटेल ने जशपुर में प्रदेश सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ धरना प्रदर्शन में किया शामिल…

जशपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश शासन के तानाशाही रवैये के विरुद्ध खरसिया विधायक उमेश पटेल ने जशपुर जिले में आयोजित जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में सक्रिय रूप से भाग लिया।

https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1827377351765688776?t=3-Nw0d_zyMiS78CeyL_emQ&s=19

इस दौरान उन्होंने जशपुर के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर न्याय के लिए जोरदार आवाज उठाई।

विधायक उमेश पटेल ने अपने भाषण में प्रदेश सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में इस प्रकार का तानाशाही रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं को संघर्ष के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें अपने हक और अधिकारों के लिए डटे रहने की अपील की।

धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने विरोध को प्रकट किया।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शासन के रवैये के प्रति गहरा असंतोष व्यक्त किया और न्याय की मांग की।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!