
पुसौर गैंग रेप मामले में प्रशासन पर उठाए गंभीर सवाल…
तरुणाई की गलती ने बना दिया सामुहिक बलात्कार के आरोपी…
रायगढ: पुसौर में हाल ही में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले ने पूरे रायगढ़ को हिला कर रख दिया है। इस घटना के बाद खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस पार्टी के विधायक उमेश पटेल इस मामले में पूरी तरह से सक्रिय दिख रहे हैं और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार कर रहे हैं।
कानून का पालन और निजता का सम्मान…

विधायक उमेश पटेल ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात किए और उनकी निजता का सम्मान करते हुए मीडिया और कैमरों को मुलाकात के दौरान दूर रखवाएं। उन्होंने पीड़ित परिवार से पूरी सहानुभूति और समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि रायगढ़ की कानून व्यवस्था पिछले आठ महीनों में पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में 12 से 14 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है, लेकिन अभी तक केवल सात लोगों की ही गिरफ्तारी हो पाई है।

विधायक उमेश पटेल ने पुलिस प्रशासन से सभी आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की और कहें कि ऐसी घटनाओं के बाद दोषियों को किसी भी कीमत पर बचने नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि रायगढ़ में अपराधों की बढ़ती घटनाएं प्रशासन की नाकामी का परिणाम हैं।
“रायगढ़ के लोग ओडिशा में जाकर गोलीकांड कर रहे हैं, लेकिन यहां के लोगों की सर्चिंग तक पुलिस द्वारा नहीं हुई। प्रशासन की ऐसी लचर व्यवस्था को सख्ती से ठीक करने की जरूरत है,“।
विधायक उमेश पटेल ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस पर राजनीतिक दबाव डाला जा रहा है, जिससे उनकी स्वतंत्र कार्यशैली प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि पुलिस को बिना किसी दबाव के स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जाए और पुसौर गैंग रेप के सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
राजनीतिक दलों की भूमिका पर सवाल

खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा कि पुलिस को राजनीति से दूर रहकर निष्पक्ष रूप से अपना काम करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल पुलिस को अपने इशारे पर चलाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे अपराधियों को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस गरीब परिवार को न्याय और सहायता दिलाने के लिए पूरी तरह से खड़े रहेंगे।
पीड़ित परिवार की पीड़ा को समझने और उसे न्याय दिलाने के लिए काम…
कांग्रेस पार्टी ने इस घटना के विरोध में कल काली पट्टी बांधकर जुलूस निकालेगी और साय सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा की है। उमेश पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मामले को लेकर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं कर रही है, बल्कि पीड़ित परिवार की पीड़ा को समझने और उसे न्याय दिलाने के लिए काम कर रही है।
मौजूदगी रहा…

इस दौरान कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता, जैसे प्रकाश नायक, दिलीप पाण्डेय, अरुण मालाकार, अनिल शुक्ला, रीतेश थवाईत, नरेश तिवारी, रोहित पटेल, और कई अन्य स्थानीय नेता भी उमेश पटेल के साथ मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में इस घटना की निंदा की और पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने का वादा किया।
आगे की कार्यवाही
पुसौर गैंग रेप मामले में पुलिस की जांच जारी है,लेकिन खरसिया उमेश पटेल और कांग्रेस पार्टी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे न्याय के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
सामूहिक बलात्कार: तरुणाई की गलती ने बना दिया आरोपी

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि तरुणाई में की गई एक गलती जीवन को कितना गंभीर मोड़ दे सकती है।
घटना करित करने वाले के खिलाफ 195/24 धारा 70(1), 140(3), 351(3) बीएनएस की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ़्तार आरोपीत के नाम
१. राहुल चौहान , १९ वर्ष
२. मोनू साहु, २३ वर्ष
३. राहुल खड़िया, १९ वर्ष
४. उत्तम मिर्धा, २० वर्ष
५. नरेंद्र सिदार, २३ वर्ष
६. बबलू देहरिया, १९ वर्ष
७. नाबालिग बालक
समाज के लिए यह घटना एक चेतावनी है कि युवाओं को सही मार्गदर्शन और शिक्षा देने की आवश्यकता कितनी महत्वपूर्ण है, ताकि वे ऐसे गंभीर अपराधों से दूर रहें।
हमें भी अपनी नैतिक दायित्व,कानूनी जिम्मेदारी समझते हुए सटीक और संवेदनशीलता से रिपोर्टिंग करनी चाहिए…




