बॉलीवुड सितारों से कम नहीं है इन पंजाबी स्टार्स का जलवा, काफिले में चलती हैं करोड़ों की कारें, देखें तस्वीरें

किसान आंदोलन को लेकर इन दिनों कई पंजाबी गायक और रैपर अपने विचारों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रख रहे हैं। इन पंजाबी सेलिब्रिटियों में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और गुरु रंधावा (Guru Randhawa) भी शामिल हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बीच हुई बहस ने सारी हदें पार कर दी हैं। लेकिन आज हम आपको इन सैलिब्रिटियों के ट्विट्स या पोस्ट के बारे में नहीं बल्कि, इनकी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
आज हम आपको दिलजीत दोसांझ, बादशाह, हनी सिंह और गुरु रंधावा जैसे पंजाबी स्टार्स की करोड़पति कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर…

दिलजीत दोसांझ ने साल 2013 में एक ट्वीट किया था, जहां उन्होंने अपने फैन्स को बताया था कि उन्होंने Porsche Panamera खरीदी है। यह कार मौजूदा समय में 1.74 करोड़ से 2.26 करोड़ रुपये तक की कीमत में आती है। दिलजीत दोसांझ Lamborghinis, Mustangs और Dodge Challenger SRT Hellcat जैसी धाकड़ कारों के भी मालिक हैं।
Baba ji Di Kirpa Naal Te Fans De Pyar karke#PorschePanamera ley Li Jatt Ne.Mai shoot te an Ghare Ja ke Lena Pappian😘 pic.twitter.com/J2aDzeBg9A
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) November 28, 2013
पंजाबी रैपर बादशाह के पास कई प्रीमियम कारों का कलेक्शन है। बादशाह उन सेलिब्रिटियों में से एक हैं, जिनके गैरेज में Rolls Royce Wraith मौजूद है। यह 2.4 टन की एक एक पावरफुल कार है। रफ्तार की बात करें तो यह कार महज 4.4 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार हासिल कर सकती है। इस फ्लैगशिप कार की कीमत 6.4 करोड़ रुपये है। बादशाह के गैरेज में Mercedes Benz और Hummer की धांसू कारें भी मौजूद हैं।

https://www.instagram.com/p/Bw4AWsTAOb4/?utm_source=ig_web_copy_link

पंजाबी रैपर हनी सिंह के पास प्रीमियम कारों का बड़ा कलेक्शन है। हनी सिंह के गैरेज में Audi R8 V10 Plus, Jaguar XJL Supercharged, Audi Q7 और Rolls Royce Phantom Series II के साथ BMW 5-Series 520d जैसी धाकड़ कारें भी मौजूद हैं। हालांकि, खबरों की मानें तो इनसब में हनी सिंह को Porsche Cayenne सबसे ज्यादा पसंद है। यह एक पावरफुल कार है, जो 404 kW हॉर्सपावर तक की ताकत पैदा करती है। यह कार मात्र 5.2 सेकंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार हासिल कर सकती है। इसकी कीमत 1.9 करोड़ रुपये है।

पंजाबी गायक गुरु रंधावा ने हाल ही में अपने फैन्स को Instagram पर जानकारी दी थी कि उन्होंने नई Mercedes C Class खरीदी है। गुरु रंधावा के पास Lamborghini Gallardo जैसी प्रीमियम कार भी है। इसकी कीमत 3.06 करोड़ रुपये है।



