छत्तीसगढ़रायगढ़

तिरंगा पूर्वजों के बलिदान और भविष्य की नींव सशक्त बनाने का प्रतीक- कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

कलेक्टर संग अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने लगाई स्वतंत्रता दौड़

AD

हर घर तिरंगा की ली शपथ,हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया

रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया।

AD

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टोरेट परिसर से प्रारंभ हुई स्वतंत्रता दौड़, डिग्री कॉलेज से रोज गार्डन होते हुए शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में समाप्त हुई।

AD


इस अवसर पर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व हमें याद दिलाता है कि हमारे पूर्वजों ने इस आजादी के लिए कितनी कुर्बानियां दी हैं। तिरंगा झंडा उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता और हमारी एकजुटता का प्रतीक है। हमारे पुरखों के लंबे संघर्ष के बाद हमे स्वतंत्रता मिली है, जो उन्होंने विरासत के रूप में हमें सौंपी है। उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पर्व पर संकल्प करें कि स्वतंत्रता के मूल्यों को समझते हुए हम देश को आगे ले जाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। इसके लिए जरूरी है आप सभी खूब मन लगाकर पढ़ें और अपनी नींव मजबूत बनाएं। जिस भी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उसमें पूरे लगन से मेहनत करें। आपके योगदानों से ही देश की विश्वपटल में पहचान बनेगी।

AD


इस अवसर पर एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय, नगर निगम आयुक्त सुनील कुमार चंद्रवंशी, पार्षद पंकज कंकरवाल,एसडीएम रायगढ़ प्रवीण तिवारी, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग अमित मरकाम, डीपीओ एल.आर.कच्छप सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

AD


‘हर घर तिरंगा अभियान’ की ली शपथ, हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया


कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को हर घर तिरंगा अभियान की शपथ दिलाई। सभी ने शपथ ली कि तिरंगा फहराकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावना का सम्मान करेंगे तथा भारत के विकास और प्रगति के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे। इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिसमें उपस्थित जनों ने अपने संदेश अंकित किए।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!