बिहार के जहानाबाद में बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़,श्रद्धालुओं की मौत…

दुखद खबर निकल कर आ रहा है बिहार के जहानाबाद जिले में स्थित प्रसिद्ध बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में रविवार को हुई भगदड़ ने एक बड़ा हादसा पैदा कर दिया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
हादसा तब हुआ जब श्रावणी मेले के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जमा हुए थे। अचानक मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई, जिसके चलते भीड़ अनियंत्रित हो गई और भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई लोग कुचले गए03 महिला 4पुरुष कुल07 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो जाने की खबर आ रहा है।
घटना के तुरंत बाद, स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
राज्य सरकार ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा की है। वहीं, प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और इस बात की भी जांच हो रही है कि मंदिर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं थे।
इस हादसे ने धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन की नाकामी पर गहरा आक्रोश जताया है, और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।



