
रायगढ़ । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अखिल भारतीय रामनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सर्किट हाऊस में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को मोर मुकुट पहनाकर अभिवादन किया तथा उलखर में आयोजित होने वाले भजन मेला में सम्मिलित होने का निमंत्रण भी दिया।






