बरमकेला

उद्यानिकी खरीफ फसलों की बीमा आगामी 15 दिसम्बर तक

उद्यानिकी खरीफ फसलों की बीमा आगामी 15 दिसम्बर तक

बलरामपुर 04 दिसम्बर 2020/ पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना क्रियान्वयन हेतु जारी दिशा-निर्देशो के अनुक्रम में राज्य शासन द्वारा वर्ष 2020-21 से 2022-23 तक के उद्यानिकी फसलों हेतु खरीफ एवं रबी मौसम में ‘‘पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना’’ लागू कर दी है। खरीफ मौसम में टमाटर, बैगन, अमरूद, केला, पपीता, मिर्च एवं अदरक तथा रबी मौसम में टमाटर, बैगन, फूलगोभी, पत्तागोभी, प्याज एवं आलू की अधूचित फसले है।

इस योजना में ऋणी कृषक तथा अऋणी कृषक लाभ ले सकते हैं। ऋणी कृषक जो योजना में शामिल नहीं होना चाहते, उन्हें भारत सरकार द्वारा जारी चयन पात्रानुसार हस्ताक्षरित घोषणा पत्र बीमा आवेदन की अंतिम तिथि के 07 दिवस पूर्व तक संबंधित वित्तीय संस्थान में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा एवं वर्तमान में रबी बीमा को लेकर विभाग ने अलग से गाइड लाईन तय की है। इन सभी फसलों के जोखिम माह भी जारी किये गये है। इस माह के दौरान किसी भी प्रकार के अधिक वर्षा, ओलावृष्टि, अधिक तापमान, सूखा, बीमारी अनुकूल मौसम की नौबत आती है। तो फसल बीमा के अनुसार किसानों को मुआवजा दिया जायेगा। बीमा के लिए अंतिम तारीख आगामी 15 दिसम्बर है। विकासखण्ड अधिकारी बलरामपुर पलिस राम 9165507130, रामचन्द्रपुर टिकेश्वर राम दिवाकर 9174313480, वाड्रफनगर त्रिवेन्द्र रामय साण्डे 9757926566, राजपुर लीलाधर पैंकरा 9617219198, शंकरगढ़ रामदेव राम 888931170, कुसमी बालक राम भगत 7646938263 से सम्पर्क कर सकते हैं

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!