
रायगढ़। चालू वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 18 जुलाई तक 329.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 1.4 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है।

खरसिया क्षेत्र के बरगढ़ खोला में आवश्यकता से कम वर्षा से किसानों के चेहरे पर उदासी छायी है। किसान यह सोच सोचकर परेशान है कि इतना कम बारिश हुआ है कि बुआई किए खेत सूखने लगा है। ऐसी स्थिति किसान इस उधेड़बुन में फंसे है कि धान की खेती कैसे होगा।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 383.2 मिली मीटर, पुसौर में 390, खरसिया में 279.6, घरघोड़ा में 353.7, तमनार में 275.7, लैलूंगा में 291.1, मुकडेगा में 360.4, धरमजयगढ़ में 256, छाल में 345.7 एवं कापू में 354.5 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।




