रायगढ़।छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई 2024 को पूर्वान्ह 10 से दोपहर 12.15 बजे तक संपन्न होगी। जिसके लिए रायगढ़ में 8 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। इनमें परीक्षा केन्द्र 2401-शास.नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़, 2402- किरोड़ीमल शास.पालीटेक्निक चक्रधर नगर रायगढ़, 2403- शास.हायर सेकेण्डरी स्कूल चक्रधर नगर रायगढ़, 2404-शास.गल्र्स हायर सेकेण्डरी स्कूल कोष्टा पारा (पुत्री शाला) रायगढ़, 2405-शास.हा.सेकेण्डरी स्कूल जूटमिल रायगढ़, 2406-शास.हाईस्कूल केवड़ाबाड़ी रायगढ़, 2407-केएमटी शास.गल्र्स कालेज रायगढ़ तथा 2408-शास.पीडी कामर्स कालेज कोतरा रोड रायगढ़ शामिल है। उक्त परीक्षा के लिए आब्जर्वर नियुक्त किए गए है जो परीक्षा केन्द्र में परीक्षा अवधि में सतत निगरानी रखेंगे।
Related Articles
Check Also
Close
-
8 माह से लापता वृद्ध महिला को परिजनों से मिलाया सखी वन स्टॉप सेंटर ने15th December 2021




