खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़रायपुर

1000 रुपये प्रति माह देने की घोषणा की थी तो पांचवीं क़िस्त में 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को 653 करोड़ 84 लाख रुपये की धनराशि किस हिसाब से भेजी गई हैं स्प्ष्ट कीजिए- उमेश पटेल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी आपकी भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत प्रत्येक महिलाओ को 1000 रुपये प्रति माह देने की घोषणा की थी तो पांचवीं क़िस्त में 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को 653 करोड़ 84 लाख रुपये की धनराशि किस हिसाब से भेजी गई हैं स्प्ष्ट कीजिए उमेश पटेल


राम शर्मा @खरसिया।छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा पाटी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेश की प्रत्येक महिलाओ को 1000 रुपये देने की घोषणा की थी जिसकी पांचवीं क़िस्त दिए जाने की जानकारी कल दिनांक 1 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ट्विटर अकाउंट में जारी की गई हैं, जिसमें प्रदेश की 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में कुल 653:84 रुपये की धनराशि भेजे जाने की जानकारी आपके ट्विटर के माध्यम से जारी की गई हैं उपयुक्त मुद्दे पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कहा कि भाजपा पाटी द्वारा चुनाव से पूर्व प्रदेश की प्रत्येक महिला को प्रति माह 1000 रुपये दिए जाने की घोषणा की गई थी कल आपके ट्विटर अकाउंट में भी 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को 653 करोड़ 84 लाख रुपये की धनराशि जारी किए जाने की जानकारी प्रदान की गई हैं, जबकि 70 लाख महिलाओं को यदि प्रत्येक महिलाओं को 1000 रुपये की राशि प्रदान की जाती हैं तो कुल राशि 700 करोड़ रुपये से अधिक होना चाहिए जो कि सरकार द्वारा महिलाओं को दी गयी राशि 653 करोड़ 84 लाख रुपये में से 46 करोड़ 16 लाख रुपये कम होते है, अब आपने किस हिसाब से प्रत्येक महिलाओं को 1000 रुपये दिया है।

https://twitter.com/vishnudsai/status/1807686875714629641?t=3ILSerUCsZjkLwMfvu8QOw&s=19

आपकी गणित का क्या हिसाब हैं इसे स्पष्ट कीजिए ,उमेश पटेल ने आगे कहा कि प्रदेश में आज भी लाखो की तादाद में पात्र महिलाओं को सरकार की उक्त योजना का लाभ नही मिल पा रहा हैं जिस पर ध्यान देकर उन वंचित महिलाओं को महतारी वंदन योजना का फार्म भरने का एक और अवसर दिया जाना चाहिए जिससे सरकार की उक्त योजना का लाभ प्रदेश की समस्त महिलाओं को मिल सके ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!