Uncategorised

नए कानूनी प्रावधानों पर नगर निगम ऑडिटोरियम में वृहत कार्यशाला 24 जून को ढ़लते दोपहरी में…

विशेषज्ञ देंगे जानकारी,आमजन भी हो सकते हैं शामिल

रायगढ़,01 जुलाई से लागू होने जा रहे नवीन कानून संहिताओं के संबंध में 24 जून सोमवार को दोपहर03 बजे से नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट, रायगढ़ में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में न्यायिक सेवा, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ मीडिया प्रतिनिधि और आमजन भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने सभी से इस कार्यशाला में उपस्थित होने और विधिक जागरूकता एवं नवीन कानूनों के प्रचार-प्रसार कार्य में सहयोग की अपील की है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!