
खरसिया। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल ने खरसिया विधानसभा क्षेत्रवासियों संग प्रदेश के रहवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा है कि यह पर्व ईश्वर के प्रति समर्पण,त्याग एवं बलिदान को प्रेरित करता है। इससे ईश्वर के प्रति आस्था और समाज में प्रेम, सहिष्णुता, भाईचारा एवं एकजुटता की भावना बढ़ती है। विधायक उमेश पटेल ने खरसिया विधानसभा क्षेत्रवासियों, प्रदेश के रहवासियों से परस्पर सद्भाव, एकता व भाईचारे की गौरवशाली परंपरा के अनुसार पर्व मनाने की अपील की है।




