शादी कार्यक्रम से लौट रहा था युवक
रायगढ़।शादी कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार ठोकर मार दी। हादसे से सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिडिया को मिली जानकारी के अनुसार कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम माण्ड निवासी चंद्रपाल सिदार 32 साल ने बताया कि उसका छोटा भाई रितेश सिदार लोहरसिंग के वेयर हाउस में काम करता था। वह 20 मई की नाइट ड्यूटी कर 21 मई की सुबह घर आया। वहीं वह बताया कि अपने दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहा है। 21 मई की सुबह 10 बजे बाइक मांक सीजी 13 यूबी 4656 से शादी में शामिल होने घर से निकला और शाम तक वापस नहीं आया। इस दौरान उसके मोबाईल पर संपर्क करने पर उसने बताया कि वह अपने साथियों से बिछड़ गया है और जल्द ही घर आने की बात कही गई। रात करीब 9 बजे पता चला कि बैसपाली चैक मे ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एव्ही 9948 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मार दी। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इस दुर्घटना के बाद से ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद कोतरा रोड़ पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।




