खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

महानदी नाव दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 02 लाख रुपये का मुआवजा दे छत्तीसगढ़ सरकार-उमेश पटेल

ओडिशा की महानदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा,07 लोगों की मौत,कई लापता, 60 लोग थे सवार

ओडिशा के झारसुगुडा जिले में शुक्रवार को महानदी में नौका पलटने से उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य अब भी लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसे के दौरान नौका में करीब 50 लोग सवार थे जो पथरसेनी कुडा से बारगढ़ जिले के बंजीपल्ली जा रहे थे।

भुवनेश्वर। ओडिशा के झारसुगड़ा में महानदी में एक बड़ा हादसा हुआ है। पत्‍थर सेनी मंदिर के पास महानदी में नाव पलटने से 7 लोगों की डूब कर मौत हो गई। बताया गया है कि नाव में 50 से 60 लोग सवार थे। कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। मरने वाले और लापता व्यक्तियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर तलाशी अभियान में जुटा हुआ है। पुलिस टीम के साथ बचाव दल भी पहुच गया है।

कहां जा रहे लोग

पुलिस ने बताया कि हादसे के दौरान नौका में करीब 60 लोग सवार थे जो पत्थरसेनी कुडा से बरगढ़ जिले के बंजीपल्ली जा रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब नाव झारसुगुडा जिले के रेनगली पुलिस थाना के अंतर्गत शारदा घाट पहुंचने वाली थी। उन्होंने बताया कि स्थानीय मछुआरों ने 35 लोगों को बचा लिया और उन्हें किनारे पर ले आए।

सात और लोग अब भी लापता

अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने सात और लोगों को बचाया। उन्होंने बताया कि सात और लोग अब भी लापता हैं और उनकी तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

घटनास्थल पहुंच हर सम्भव प्रयास करते खरसिया विधायक उमेश पटेल

खरसिया विधायक उमेश पटेल ने महानदी नाव दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावितों से मुलाकात की।

https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1781344079546126465?t=N7C0kQbOErWRsCb_q-MV-w&s=19

उन्होंने मृतक के परिजनों को दिलासा दी और घायलों के समुचित व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1781380080905712061?t=XLSFxwx3ygKhg3Qo-JS5GQ&s=19

अपने नेता को अपने बीच पाकर लोगों में आत्मविश्वास जगी। उमेश पटेल को देखकर कई लोगों के आंखों में आंसू आ गए। उनकी मौजूदगी से घायलों को काफी राहत मिली। रात करीब 10:30 तक उमेश पटेल प्रभावितों के साथ रहे। उन्हें हिम्मत बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

खरसिया सिविल हॉस्पिटल में उपचार करते डाक्टर

इस बीच उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार से मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 02 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग भी की है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दुःख व्यक्त करते मुआवजा के मरहम पर…

https://twitter.com/OPChoudhary_Ind/status/1781394610289553918?t=k_VxSQvEQoaxnYhPjPwz4A&s=19

रायगढ़ से लगे उड़ीसा में झारसुगुड़ा ज़िले के पत्थर सैनी में नाव पलटने की दुखद सूचना मिली, ईश्वर इस दुखद घटना में दिवंगत हुये लोगों की आत्मा को शांति एवं परिजनों को धैर्य प्रदान करें।
और मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

यह घटना बहुत ही दुःखद है, और मेरी पूरी संवेदना प्रभावितों और उनके परिजनों के साथ है । हर संभव मदद करने का प्रयास किया जा रहा है । और उचित मुआवजा राशि दिलाने का प्रयास करूँगा।

चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा

https://twitter.com/CMO_Odisha/status/1781336899858124853?t=AMMSAyAGdFhjrxXQaPuZfg&s=19

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है और पांच गोताखोरों को मौके पर भेजा गया है।

सुबह से अब तक चार शव निकाले गए

गोताखोरों ने दो शव और निकाले हैं। जिनमें एक महिला राधिका राठिया और एक बच्चे नवीन राठिया,पीकू राठिया,तेरसबाई राठिया का भी शव मिला है। सुबह से अब तक चार शव निकाले जा चुके हैं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!