देश /विदेश

किसानों की वास्तविक मांगों को पूरा किया जाना चाहिए: Gehlot

इंटरनेट डेस्क। तीन नए केन्द्रीय कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से किसान आंदोलन को सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नेतृत्व करने की अपील की है।

अशोक गहलोत ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस गतिरोध को सुलझाने के लिए नेतृत्व करना चाहिए और किसानों की वास्तविक मांगों को पूरा किया जाना चाहिए।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि किसान यूनियनों को बातचीत के लिए केंद्र का निमंत्रण सही दिशा में एक कदम है, लेकिन बहुत देर हो चुकी है। भारत में किसानों के विरोध को लेकर न केवल देश में बल्कि अन्य देशों में भी चिंता बढ़ रही है, जहां भारतीय मूल के व्यक्तियों की एक बड़ी संख्या रहती है।

गौरतलब है कि किसानों के साथ गतिरोध समाप्त करने के लिए कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने उन्हें बातचीत के लिए आमंत्रित था। इसके बाद अब सरकार और किसान नेताओं के बीच विज्ञान भवन में बैठक हो रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!