
तय व्यवस्था के मुताबिक ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मदनपुर में सभी पदाधिकारी सप्ताह के प्रति मंगलवार को 04 से 05बजे …
खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल ने खरसिया ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों को आम जनता की सहूलियत के लिए मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मदनपुर में …

बैठक में खरसिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक ने अध्यक्ष,पदाधिकारी के मध्य चर्चा पश्चात तय व्यवस्था के मुताबिक क्षेत्र के सभी अध्यक्ष,पदाधिकारियों के साथ सप्ताह के मंगलवार के दिन चार से पांच बजे अनिवार्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मदनपुर में बैठेंगे।
उन्होंने इसकी जानकारी सोनिया शक्ति केन्द्र स्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिए ताकि दूरदराज से आम जनता अपनी समस्याएं लेकर पहुंच सके। साथ ही, विधायक पटेल ने कांग्रेस के जिम्मेदार पदाधिकारीयों को कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं पर फोकस करें ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी से जोड़ा जा सके।

मीडिया व सोशल मीडिया के अधिकतम सदुपयोग और इसके तरीकों के संबंध में भी बैठक में जानकारी दी गई।
हमें सर्वप्रथम incsaathi.com में कांग्रेस के साथियों का ज़्यादा से ज़्यादा पंजीयन सुनिश्चित करना है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली द्वारा हमें ज़्यादा से ज़्यादा कांग्रेस के साथियों को incsaathi.com में पंजीयन करने को कहा है जिसके लिए हमें अपने सभी साथियों के साथ जी जान से जुट जाना है।

पार्टी की नीतियों,कार्यपद्धति और उद्देश्यों की परिपूर्ति के लिए भी काम करे। उन्होंने कहा कि प्रभावी बनने के लिए सब कांग्रेस जनों के अंदर जनता और क्षेत्र के प्रति संवेदना औऱ सार्वजनिक दायित्व का निर्वहन करने के लिए तत्परता,कुशलता और उत्सुकता होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें सदैव प्रसन्न रहते हुए लोकसंपर्क,अपने दायित्वों का निर्वहन और पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों को ज़मीन पर उतारना चाहिए।उन्होंने कहा कि संगठन को भी मजबूती देने के लिए कार्य किए जाए।



