देश /विदेश
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में गिरावट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है।
इसके साथ ही दिल्ली में मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के महीने में तापमान के गिरने की संभावना है। 6 दिसंबर के आस-पास वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विभाग ने दिसंबर में दिल्ली में ठंड बढ़ने के आसार जताए हैं। दिल्ली में नवंबर महीने में 71 वर्ष में सबसे ज्यादा ठंडी पड़ी है। औसत न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में इस साल नवंबर में चार शीतलहर आईं। 16 नवंबर को छोड़कर इस महीने में अधिकतर दिन आसमान में बादलों की गैर मौजूदगी में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।




