छत्तीसगढ़

डॉ विवेक केशरवानी ने ननिहाल जिला मुख्यालय सारंगढ़ को दिया एंबुलेंस दान

सारंगढ़-बिलाईगढ़।दानदाता डॉ विवेक केशरवानी और संचालक सदस्य सुयश हॉस्पिटल रायपुर ने अपने ननिहाल सारंगढ़ के बचपन की स्मृतियों को चिरस्मरण बनाते हुए श्रीमती रामकली सुदामा केशरवानी (नाना नानी) की स्मृति में जिला प्रशासन सारंगढ़ बिलाईगढ़ को एक एंबुलेंस दान दिया। डॉ विवेक केशरवानी ने  एंबुलेंस की चाबी कलेक्टर श्री के एल चौहान को सौंपा। चौहान ने कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू को और  साहू ने सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला को सौंपा। कलेक्टर श्री के एल चौहान, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, दानदाता डॉ विवेक केशरवानी और सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डॉ विवेक केशरवानी के मामा, मामा परिवार और अन्य रिश्तेदार उपस्थित थे। कलेक्टर चौहान ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे भांजा सबको दे, जो ननिहाल के लिए ऐसे पुण्य कार्य करें।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!