छत्तीसगढ़
स्कूल बसों का भौतिक सत्यापन एवं परीक्षण 03 मार्च को…
बलरामपुर ।जिला परिवहन अधिकारी ने बताया है कि गत दिवस सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर रिमिजियुस एक्का द्वारा जिले में संचालित समस्त शासकीय/अर्द्धशासकीय/निजी स्कूलों के वाहनों का भौतिक परीक्षण, दस्तावेजों का सत्यापन तथा परीक्षण करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर के निर्देश पर द्वारा स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर के मैदान में 03 मार्च 2024 को प्रातः 09 बजे से किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने समस्त शासकीय/अर्द्धशासकीय/निजी स्कूलों के संस्था प्रमुखों को कहा है कि निर्धारित तिथि तथा नियत स्थान में समय पर वाहनों को स्टॉफ मय के साथ उपस्थित कराना सुनिश्चित करें।




