बरमकेला।छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत आठ फरवरी को रायगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र से होगी। जिससे आज बरमकेला में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े एवं अरुण मालाकार जिला अध्यक्ष कांग्रेस के नेतृत्व में ब्लॉक के समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का बैठक आहूत किया गया था। इस बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा विषय को लेकर चर्चा किया गया।
अरुण मालाकार कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि 8 तारीख को और 11 तारीख को रायगढ़ व सारंगढ़ जिले में राहुल जी का छत्तीसगढ़ में प्रथम आगमन हो रहा है वह मणिपुर से चालू करके भारत जोड़ो न्याय यात्रा चालू किया है जो 8 तारीख को हमारे छत्तीसगढ़ में उनके ऐतिहासिक स्वागत के लिए आज हमने बरमकेला में बैठा रखा था और कार्यकर्ता में उत्साह है राहुल गांधी जी के आगमन पर बहुत ही भारी संख्या में लोग स्वागत करने के लिए आतुर है और सबको आज सूचना देने के लिए मीटिंग बैठक रखा गया था। जिसमें बरमकेला विकासखंड से 2000 की संख्या से हमारे कार्यकर्ता स्वागत के लिए पहुंचेंगे।
उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को काफी समर्थन मिल रहा है। इसमें सारंगढ़ से युवा व आम लोग शामिल हो रहे हैं। रायगढ़ में राहुल गांधी का स्वागत हजारों किसान व नौजवान करेंगे। यात्रा का उद्देश्य लोगों को न्याय दिलाना है। हम जनता की आवाज बनकर सामने आएंगे और मजबूत विपक्ष के रूप में काम करके जनता की आवाज बनेंगे।
इस अवसर पर उत्तरी गनपत जांगड़े सारंगढ़ विधायक, अरूण मालाकार कांग्रेस जिलाध्यक्ष, ताराचंद पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, श्रीमती विलास तिहारुराम सारथी जिला पंचायत सदस्य, महेश डेहरी महामंत्री, किशोर पटेल ज.पं. उपाध्यक्ष, सालिकराम नायक, राका नायक, मनोहर नायक, नवीन ईजारदार, एस एस यू आई के जाबांज भी उपस्थित थे।