खरसिया

किशोर बालिका से छेड़ खानी के आरोपत को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर भेजा जेल…

         खरसिया । आज दिनांक 30.01.2024 को खरसिया पुलिस द्वारा किशोर बालिका से छेड़खानी करने वाले आरोपीत युवक जगदीश पटैल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल दाखिल किया गया है । 

      कल 29 जनवरी को स्थानीय युवती अपने परिजनों के साथ थाना आकर गांव के जगदीश पटैल (23 साल) के विरूद्ध छेड़ खानी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बतायी कि प्रतिदिन की तरह दिशा मैदान के लिए खेत की ओर गई थी, जहां जगदीश पटैल गंदी नियत से हाथ बांह पकड़ कर छेड़ खानी किया और घटना किसी को नहीं बताने की धमकी दिया । युवती के लिखित आवेदन पर थाना खरसिया में आरोपित पर छेड़ खानी का अपराध दर्ज कर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर और हमराह स्टाफ द्वारा तत्काल आरोपी के सकुनत पर दबिश देकर आरोपीत को हिरासत में लिया गया।


     
       जिसे अपराध में गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया । आरोपीत का ज्यूडिशियल रिमांड प्राप्त होने पर आरोपीत को जेल दाखिल किया गया है ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!