खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

ठेकेदार के जेब हरे,एन एच 49 से पौधे गायब, रख-रखाव के लाखों डकारे

एन एच 49 में पौधारोपण के नाम पर सिर्फ ठेकेदार के जेब हरे हुए, धरातल पर पौधे गायब मिले। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसिया। एनएच-49 समेत अन्य सड़कों के डिवाइडर पर रोपे गए पौधे सूख रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच पौधों में पानी डालना ठेकेदार भूल गए। इसके चलते कई जगह सभी पौधे नष्ट हो गए हैं। वहीं, अधिकारियों ने सड़क निर्माण करने से पहले सड़क के दोनों किनारे हजारों वृक्षों की बलि चढ़ाई थी। पलगड़ा से छातामुरा बाईपास तक की सड़क का यही हाल है। नेशनल हाईवे में रोपे गए पौधे सूख गए हैं। भीषण गर्मी के मौसम में विभाग के जिम्मेदार ठेकेदार,अधिकारियों ने पौधों में पानी डालना भूल गए। इसके चलते सभी पौधे नष्ट हो गए। वहीं, अधिकारियों ने सड़क निर्माण करने से पहले सड़क के दोनों किनारे हजारों वृक्षों की बलि चढ़ाई थी। इसके बदले मार्ग में पौधा नहीं लगाया गया। अब खरसिया से रायगढ़ तक पेड़-पौधे नजर नहीं आते हैं।

Advertisement
Advertisement
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!