छत्तीसगढ़रायगढ़

धान परिवहन में लगे भरे ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत,एक साथी हुआ घायल…

घटना में बाइक के पीछे बैठे बुजुर्ग का सिर ट्रक के पहियों के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। उक्त घटना जूटमिल थाना क्षेत्र में घटित हुई।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की सुबह छातामुडा चौक में धान परिवहन में लगे ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में बाइक के पीछे बैठे बुजुर्ग का सिर ट्रक के पहियों के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। उक्त घटना जूटमिल थाना क्षेत्र में घटित हुई।

मृतक के साथी ने ट्रक को तेज में होना बताया…

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह तकरीबन 11 बजे बरतराम सिदार 58 साल अपने साथी जमुना चौहान निवासी पुटकापुरी के साथ बाइक में सवार होकर अपने पोती के जाति प्रमाण पत्र के लिए मिशल निकलवाने जिला रिकॉर्ड रूम नकल निकलवाने के सिलसिले में रायगढ़ जा रहे थे। बाइक सवार दोनों ग्रामीण छातामुड़ा चौक के पास पहुंचे ही थे कि धान से भरे एक ट्रक ने बाइक सवार दोनों ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस दुर्घटना में पीछे बैठा बुजुर्ग बरत राम सिदार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्यवाही में जुटी है।

इस संबंध में यातायात डीएसपी रमेश चंद्रा ने बताया कि जिस जगह यह हादसा हुआ है वह व्यस्तम एनएच 49चौक है। 24 घंटे वाहनों का आवाजाही लगा रहता है। घटना के समय ट्रक की गति नॉर्मल थी। ट्रक का एक ब्लाइंड स्पॉट होता है जहां से ट्रक वाले को सामने का नजारा नहीं दिखता। आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!