खरसिया

सूर्य की किरणों से पहले कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी किया दीपदान

सूर्य की किरणों से पहले कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी किया दीपदान

✍अंजोरीपाली @राजकुमार गबेल– ग्राम अंजोरीपाली मे सोमवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार मनाया गया ।कार्तिक पूर्णिमा पर ग्रामवासीयो व नई किरण ग्राम कल्याण एवं सेवा समिति के सदस्यों द्वारा दीपदान के लिए आए श्रद्धालुओं को खीर व पूड़ी का प्रसाद बांटा गया। हिन्‍दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्‍व है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक,ग्राम के तालाब पर सूरज की पहली किरण निकलने से पहले ही श्रद्धालु एकत्र हो गए थे। ग्रह नक्षत्रों के दुर्लभ संयोग की वजह से इस बार कार्तिक पूर्णिमा के स्नान का विशेष महत्व हैं। मान्यताओं के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा के ही दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कार्तिकेय का जन्म हुआ था। जबकि भगवान विष्णु ने आज ही के दिन मत्स्यावतार रूप धारण किया था। इस कारण कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और पूजा अर्चना करने वाले को अक्षय पुण्य और स्वस्थ जीवन की प्राप्ति होती है।

इस अवसर पर आयोजक समारू राठिया , सूरज यादव , जयदेव महंत , मंगल विश्वकर्मा , सुख सिंह यादव, कमलेश राठिया(मुन्ना) ,अतुल महंत त्रिलोक राठिया ,राहुल राठिया प्रीथम राठिया ,विक्की यादव, भोला राठिया ,अनुराग महंत सोहेल यादव ,भारत यादव ,राजू गवेल ,दिनेश राठिया, शशि राठिया,नई किरण ग्राम कल्याण एवं समिति सदस्य चंद्रमणि राठिया एलाराम जोल्हे, राजकुमार गवेल, लखन यादव ,गजेन्द्र राठिया, रमेश बैरागी ,शिव शंकर राठिया आदि ने सहभागिता निभाई …

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!