
क्षेत्र के उपार्जन केंद्रो में धान उठाव नहीं होने से किसानों,खरीदी करने वाले कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है।

खरसिया क्षेत्र के उपार्जन केंद्रो में धान उठाव नहीं होने से किसानों व खरीदी करने वाले कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है।

जिससे खरीदी भी प्रभावित हो रही है, लगातार किसानों के धान आने से जगह के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

रायगढ़ जिला के खरसिया विकास खण्ड के ग्रामीण क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रो में धान के उठाव नहीं होने से धान का स्टाक लगातार जाम होते जा रहा है।
किसानों को धान जाम होने के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

निर्धारित अवधि में धान परिवहन नहीं किया गया तो आगामी दिनों में धान खरीदी बंद करना पड़ सकता है। धान खरीदी केंद्रों में अब तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है, लेकिन फरकानारा को छोड़कर अन्य केंद्र से उठाव नहीं हो रहा है।

धान खरीदी केंद्र में जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। समय रहते उठाव नहीं हुआ तो समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रभावित होने की आशंका है।

उपार्जन केंद्रों में लगातार खरीदी के लिए टोकन जारी हो रहा है। इससे खरीदी में और तेजी आने की संभावना है।





