छत्तीसगढ़राजनीती

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विभागों के बंटवारे का इंतजार…

रायपुर। विष्णुदेव सरकार में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब मंत्रियों के विभागों के बंटवारे का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि तीन से चार दिनों के भीतर मंत्रियों को विभाग सौंपे जा सकते हैं। आला अधिकारियों के साथ नेताओं के समर्थक व आम जनता भी मंत्रियों के विभागीय बंटवारे की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

राज्य सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए हाल ही में मिशन-100 लांच किया है। ऐसे में विभागों का बंटवारा अब महत्वपूर्ण हो चुका है। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा ने मुलाकात की थी। राजनीतिक दृष्टि से यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात में राजनीतिक चर्चा किए जाने की बात सामने आ रही है। जिसमें विभागों का बंटवारा भी शामिल हो सकता है।

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि मुख्यमंत्री साय सामान्य प्रशासन विभाग, खनिज और वित्त विभाग अपने पास रख सकते हैं। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में बीते 20 वर्षों से अलग-अलग मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन व वित्त विभाग अपने पास ही रखते रहे हैं। वहीं दो उप मुख्यमंत्रियों को ऐसे विभाग बांटे जा सकते हैं जिनका सरोकार सर्वाधिक जनहित से हो व अधोसंरचना से जुड़े हुए हों।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!