छत्तीसगढ़रायपुर

1 दिसंबर से होगी धान खरीदी, 21 लाख से अधिक किसानों का हुआ पंजीयन

रायपुर |

Advertisement
Advertisement
Advertisement
 प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार किसानों से अपना वादे पर अडिग है। छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी होगी। टोकन पहले से दिये जा रहे है। ये टोकन 7 दिन के लिये वेलिड होंगे। यदि कोई किसान अपने टोकन पर धान नहीं बेच पाया तो उसे फिर से टोकन जारी कर दिया जायेगा। इस प्रकार धान खरीदी सुव्यवस्थित रूप में चलेगी। सब का धान खरीदा जायेगा। 2500 रूपये में खरीदा जायेगा।

नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा द्वारा लगातार धान खरीदी में बाधा डालने की कोशिशे की गयी है और की जा रही है। कभी भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा कहा गया सेन्ट्रल पुल में छत्तीसगढ़ के किसान के धान से बना चावल नही लिया जायेगा। इसके लिये चिट्ठी तक लिख दी थी मोदी सरकार ने। इस साल भाजपा की केन्द्र सरकार ने धान खरीदी के लिये बारदानो की उपलब्धता में बाधा डाली। बारदाने ही नही उपलब्ध कराये लेकिन कांग्रेस की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार इन तमाम समस्याओं का मुकाबला करते हुये अपने वादे को पूरा करते हुये किसानो की धान की खरीदी 1 दिसंबर से करने जा रही है। छत्तीसगढ़ में सुव्यवस्थित रूप से धान की खरीदी होगी। धान बिचौलियों और धान दलालों और धान खरीदी में गड़बड़ियों कर किसानों को परेशान करने वालों को कोई प्रश्रय नही मिलेगा। प्रदेश के बाहर का धान नही, छत्तीसगढ़ के किसानो का उगाया हुआ धान छत्तीसगढ़ के सोसाइटियों में 2500 रूपये में खरीदा जायेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने धान का दाम 2500 रू. देते हुये पहले साल 80 लाख टन से अधिक और दूसरे साल 83 लाख टन धान की खरीदी की है। भाजपा की 15 साल की सरकार में तो 12 लाख किसानों से ही औसत 50 लाख टन धान ही प्रतिवर्ष खरीदा गया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि इस साल 21 लाख 50 हजार से अधिक किसानों का पंजीयन हो चुका है जिनसे कांग्रेस सरकार 2500 रू. में धान खरीदने जा रही है। धान का रकबा भी बढ़ा है, किसानों की संख्या भी बढ़ी है। धान खरीदी भी लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने पहले साल 2018-19 में 15 लाख 71 हजार किसानों से 80 लाख टन से अधिक धान खरीदा और दूसरे साल 2019-20 में 19 लाख 52 हजार किसानों से 83 लाख टन से अधिक धान खरीदा गया। धान खरीदी की सुव्यवस्थित तैयारियों से भाजपा के झूठ की पोल खुल गयी है।

Advertisement
Advertisement
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!