छत्तीसगढ़

खरसियावासियों ने देखा मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह को सीधा प्रसारण

खरसिया।नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित समारोह में शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण प्रदेश भर में किया गया। रायगढ़ जिले के नगरीय निकायों और सभी ग्राम पंचायतों में भी सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई थी,जिससे पूरे जिले वासी भी समारोह को देख सकें।

छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं दो डिप्टी सीएम के आज हो रहे शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोगों में भारी उत्साह था।

खरसिया के नगर पालिका के सामने दीनदयाल उपाध्याय भवन में शपथ ग्रहण समारोह के एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। साय के शपथ ग्रहण को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया।

आदिवासी मुख्यमंत्री बनाये जाने पर रायगढ़ जिले के आदिवासी समाज में काफी उत्साह का माहौल देखा गया।

https://www.youtube.com/live/I3zyfVS-VLE?si=sZMCRpGGfImkGdyA

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!