अपराधछत्तीसगढ़पुसौररायगढ़

एक महिला और बच्चे को जलाने का मामला,जांच में जुटी रायगढ़ पुलिस…

रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नेतनागर में एक महिला और बच्चे को जलाने का मामला सामने आया है।

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना प्रभारी सहित टीम मौके पर पहुंची,

एनएच 49 से लगे नेतनागर बस स्टैंड के पास खेत में रखे पैरा में एक महिला और एक बच्चे को देख स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

फॉरेंसिक की टीम और पुलिस जांच में जुटी।फिलहाल अभी महिला और बच्चे की पहचान नही हो पाया है।

स्थानीय लोगो का कहना है कि कुछ लोग कार में आए और बॉडी जला कर चले गए।
बॉडी बुरी तरह से जल चुकी है जिसकी वजह से पहचान नही हो पा रही है।

वही जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार भी घटना स्थल पर आ पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर अपने मातहत अधिकारियों जांच के बिंदुओं की जानकारी देते हुए,स्थानीय लोगों सहित मिडिया कर्मियों से अज्ञात महिला और बच्चे की पहचान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप सब यह पता लगाएं कि ग्राम नेतनागर के आस-पास कोई महिला और छोटा बच्चा लापता तो नही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!