ऑटो चालक से मोबाईल लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,

ऑटो चालक से मोबाईल लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया की कार्यवाही…

ग्राम डोंगाढकेल थाना भूपदेवपुर में रहने वाला उतरा कुमार साहू पिता तिलक राम साहू उम्र 40 वर्ष ऑटो चलता है । आज दिनांक 03.11.19 को सुबह उतरा कुमार साहू अपनी आटो CG 13 UD 4568 में शेरो ईलाज कराने सवारी लेकर गया था, वापसी में करीब 08.30 बजे सब्जी खरीदने उतरा साहू मंगल बाजार खरसिया जा रहा था कि रायगढ चौक खरसिया के पास तीन लड़के इसके ऑटो को रोककर इसे गाली गलौच कर रूपये मांगने लगे और इसके सैमसंग मोबाईल को लूट कर भाग गये । घटना समय आसपास मौजूद लोगों ने ऑटो के चालक उतरा साहू को तीनों लड़के ठाकुरदिया खरसिया के अजय मंहत, राजा चौहान एवम निलेस महंत होना बताये । उतरा साहू चौकी खरसिया जाकर मोबाईल लूट की रिपोर्ट तीनों लड़कों के विरूद्ध दर्ज कराया, रिपोर्ट पर अप.क्र. 471/19 धारा 392 भादवि दर्ज कर चौकी खरसिया पुलिस द्वारा 02 आरोपी अजय दास उम्र 25 साल तथा राज चौहान उम्र 23 साल दोनो निवासी ठाकुरदिया खरसिया को गिरफ्तार किया गया, उनका एक साथी फरार है । आरोपियों से लूट की मोबाईल जप्त कर रिमांड पर भेजा गया है ।




