
खरसिया वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग रेलवे ओव्हरब्रिज एवं अंडरब्रिज की स्वीकृति उमेश पटेल के प्रयासों से पूर्व में ही हो चुकी हैं ब्लाक कांग्रेस कमेटी खरसिया
राम शर्मा @खरसिया।चुनावी मौसम चरम में पहुँच चुका हैं जैसे जैसे चुनाव के दिन नजदीक आते जा रहे है अफवाहों का बाजार गर्म होता जा रहा है खरसिया विधानसभा क्षेत्र भी इससे अछुता नही रहा हैं खरसिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं पीसीसी प्रतिनिधि अभय महंती, राजेश अग्रवाल, खरसिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय मनोज गवेल, रणधीर शर्मा खरसिया जनपद पंचायत अध्यक्ष मेहत्तर राम उरांव, खरसिया नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती राधा शर्मा, खरसिया कृषि उपज मंडी अध्यक्ष भोगसिंह राठिया, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की सदस्य श्रीमती नयना गवेल एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि खरसिया यार्ड में रेलवे ओव्हरब्रिज एवं अंडरब्रिज की जिसे बनाये जाने की स्वीकृति का आदेश पूर्व में ही खरसिया विधायक एवं केबिनेट मंत्री उमेश पटेल के अथाह प्रयासों से हो चुका है किंतु चुनावी मौसम को देखते हुए कुछ तथाकथित लोगो द्वारा चुनाव के 6 माह के अंदर अंडरब्रिज बनाये जाने की घोषणा का झूठा वादा कर आमजनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे है, खरसिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने आगे कहा कि खरसिया यार्ड में रेलवे ओव्हरब्रिज एवं अंडरब्रिज बनाये जाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्रालय द्वारा करीब 65 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी हैं एवं टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी हैं ब्रिज बनने के अंतर्गत आने वाली जमीनो का अधिग्रहण कर पक्षकारों को मुआवजा वितरण भी किया जा चुका है, किंतु कुछ टेक्निकल समस्या के कारण उक्त ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ नही किया जा सका था जिसकी टेंडर प्रक्रिया दुबारा शुरू हो चुकी थी किंतु विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो जाने के कारण उक्त कार्य की प्रक्रिया रोकी गयी हैं इसके बावजूद चुनाव के 6 माह के अंदर खरसिया में अंडरब्रिज बनाये जाने का झूठी अफवाहे फैलाना चुनाव से पूर्व ही भाजपाइयों की हताशा बयान करता है जबकि ब्रिज निर्माण का स्वीकृति आदेश की कापी भी संलग्न हैं खरसिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने ऐसे अफवाहे फैलाने के लिए भाजपाइयों के लिए सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना की हैं –




