मंदिरों में रही भीड़ सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा हरितालिका व्रत
सोमवार को नगर एवं अंचल में सुहागिन महिलाओं द्वारा हरितालिका रखा गया जहां सुहागिन महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत रखकर अपने पति की सुखद एवं लंबी आयु की कामना को लेकर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना की कीं। इस व्रत को कुंवारी कन्याएं भी मनवांछित पति की प्राप्ति के लिए भी रखती हैं। पौराणिक कथा के अनुसार माता पार्वती ने जन्म से ही शिव जी को अपना पति मान लिया था और उनको पाने के लिए 12 वर्षों तक बिना कुछ खाए पिए घोर तपस्या की थी बावजूद इसके माता पार्वती के पिता उनका विवाह भगवान विष्णु से तय कर दी थी तब माता पार्वती बहुत निराश हो गई थी तब उसे किसी ने इस हरितालिका व्रत रखने की सलाह दी तब माता पार्वती ने हरितालिका व्रत को बिना कुछ खाए निर्जला उपवास रहकर भगवान शिव जी की पूजा की थी तब कहीं जाकर माता पार्वती को उनके इच्छा अनुसार भगवान शिव जी पति के रूप में मिले इसलिए इस व्रत को सभी रखते हैं।




