
खरसिया। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल

ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर खरसिया विधानसभा क्षेत्र रहवासियों,प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1703241289301369116?t=NviuzI5R8S1yvDIIYjdYNQ&s=19
विश्वकर्मा पूजा पर खरसिया विधानसभा क्षेत्र,राज्य के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कहा है कि श्रमवीर नये छत्तीसगढ़ को गढ़ने में सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं। भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा भी उन्हें दी गई है। श्रम से सृजन की सार्थकता को विश्वकर्मा जी ने ही समाज में स्थापित किया। विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें श्रम के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। विश्वकर्मा जी की कुशल तकनीकी, कौशल और श्रमशीलता प्रेरणादायी है।



