
कोरबा। जिले में 18 सितंबर को गणेशोत्सव का आगाज होने वाला है। इसके लिए कोरबा जिले की गणेशोत्सव समितियों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई है। खासकर ये गणेशचतुर्थी कटघोरा क्षेत्र के लिए बेहद खास रहेगी। क्योंकि यहां 107 फीट ऊंचे पंडाल में विराजमान होंगे गजानंद स्वामी। अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के स्वरूप में इस पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।
लाखों के खर्च से भव्य पंडाल का होगा निर्माण
कोलकाता के कारीगरों द्वारा इस भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया जा रहा है कि आयोजन में करीब 70 लाख से अधिक खर्च होगा। खास बात ये है कि इस आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों से झांकियां मंगाई गई है। कटघोरा नगर को दुल्हन को तरह सजाया जा रहा है।



