
उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने खरसिया विधानसभा क्षेत्रवासियों के साथ प्रदेशवासियों को पोला तिहार की दी बधाई, सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना किए
खरसिया। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने खरसिया विधानसभा रहवासियों के साथ प्रदेशवासियों विशेष रूप से किसान भाइयों को पारंपरिक पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।
पोरा तिहार की पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मंत्री पटेल ने कहा है कि पोला तिहार छत्तीसगढ़ की परम्परा,संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा पर्व है। यह हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है।

आप सब मन ल हमर लोक तिहार पोरा के गाड़ा—गाड़ा गाड़ा बधाई…
आप मनके
उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल
इस दिन घरों में उत्साह से बैलों और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होनेे के लिए प्रार्थना की जाती है। मंत्री पटेल ने कहा कि तीज-त्यौहार हमारी संस्कृति और परम्पराओं का संवाहक होते हैं।

यह हमारी धरोहर को अगली पीढ़ी तक पहुंचाते हैं। पोला के दिन मिट्टी के बर्तन और बैलों से खेलकर बच्चे अनजाने ही अपनी मिट्टी और उसके सरोकारों को जुड़ते चले जाते हैं। मंत्री पटेल ने कहा यह हमारा दायित्व है कि आने वालीे पीढ़ियों को अपनी समृद्ध संस्कृति का परिचय कराएं और उसके संरक्षण और संवर्धन का प्रयास करें।




