छत्तीसगढ़रायगढ़

विश्व मात्सियकी दिवस का हुआ आयोजन

रायगढ़ । मत्स्य विभाग द्वारा 21 नवम्बर विश्व मात्सियकी दिवस का कार्यक्रम रायगढ़ के चांदमारी स्थित हैचरी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक , रायगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल के अध्यक्षता में …

कार्यक्रम में मछली पालक व विक्रेता तथा मछुआ सहकारी समितियों को मत्स्य विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत मोटर सायकिल क्रय पर अनुदान, मछली पकडऩे का जाल, आईस बाक्स तथा अन्य सामग्री प्रदान की गई।

विधायक नायक ने इस अवसर पर मत्स्य पालन के रोजगार के तौर पर आर्थिक महत्व को रेखांकित करते हुये कहा कि मत्स्य पालन में सीमित स्थान पर ही अच्छा मुनाफा मिलता है। यह मुख्य रोजगार के साथ ही किसानों के लिये परपंरागत कृषि कार्यों के साथ ही अतिरिक्त आय का प्रमुख जरिया भी है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपनी जमीन पर विभागीय योजनाओं के तहत मिलने वाली सब्सिडी का लाभ लेते हुये तालाब व डबरी बनवाकर मछली पालन से अच्छी कमाई कर सकते है। उन्होंने रायगढ़ जिले के मत्स्य पालन विभाग को मिले 15 करोड़ मत्स्य बीज उत्पादन व संचयन के लक्ष्य को समय से पूर्व पूरा करने तथा राज्य शासन द्वारा प्रदान किये जाने वाले बिलासाबाई केवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार इस वर्ष जिले के मछली पालक को मिलने पर बहुत बधाई व शुभकामनायें दी।

जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने कृषकों को खेती के साथ मत्स्य पालन करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज मछली विक्रय के लिये स्थानीय स्तर पर बढिय़ा मार्केट विकसित होने के साथ ही एक्सपोर्ट के मौके भी बढ़े है, इसका पूरा लाभ लोगों को लेना चाहिये।

आज आयोजित कार्यक्रम में 04 मछली विक्रेताओं को मोटर सायकिल क्रय पर प्रत्येक को 24 हजार की अनुदान राशि दी गई इसके साथ ही उन्हें आईस बाक्स भी प्रदान किया गया। 5 पंजीकृत मछुआ सहकारी समिति को लीज राशि अनुदान तथा जाल प्रदान किया गया। 17 फुटकर विक्रेताओं को आईस बाक्स, किलो बांट तराजु व परसूल दिया गया तथा 10 मछली पालकों को दस-दस हजार रुपये का जाल प्रदान किया गया।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 08 की पार्षद श्रीमती रूकमणी साहू, सहायक संचालक मत्स्य के.पी.चौधरी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी व मछली पालक उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!