खरसिया

कलार महासभा धूमधाम से मना इष्टदेव सहस्त्रबाहु की जयंती

कलार महासभा धूमधाम से मना इष्टदेव सहस्त्रबाहु की जयंतीगाजे-बाजे के साथ हुई महाआरती@जय प्रकाश ✍खरसिया-सक्ती मार्ग पर स्थित सिद्धेश्वर महादेव के दरबार ग्राम बरगढ़ में शनिवार को समाज के इष्टदेव सहस्त्रबाहु की जयंती धूमधाम से मनाई गई।महासभा के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम मंदिर परिसर में विशाल ध्वजारोहण किया गया। वहीं पुष्पों द्वारा विशेष साज-सज्जा कर इष्टदेव की महाआरती उतारी गई। बता दें भगवान सहस्त्रबाहु का जन्म महाराज हैहय की 10वीं पीढ़ी में माता पद्मिनी के गर्भ से हुआ था, उनका जन्मनाम एकवीर था। प्रत्येक कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को कलार महासभा द्वारा इष्टदेव सहस्त्रबाहु की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है।इस अवसर पर समाज में विशिष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।कलार महासभा के महाअध्यक्ष विजय जायसवाल एवं कलार समाज न्याय आयोग के अध्यक्ष फूलचंद डनसेना द्वारा धर्मजयगढ़ परिक्षेत्र महिला मंच के लिए समाज की जुझारू महिला संतोषी डनसेना को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।आयोजन में महिला मंच से पूर्णिमा जायसवाल, महिमा जायसवाल, मेनका डनसेना, महेत्तरीन डनसेना, कमला डनसेना, सरिता डनसेना, सुषमा जायसवाल, नंदनी जायसवाल, मथुरा डनसेना, प्रेरणा, आकंक्षा, गौरी, प्रेम बाई, रथबाई टिकेंद्र, लक्की के अलावा विशेष रुप से महासभा अध्यक्ष विजय जायसवाल, न्याय आयोग अध्यक्ष फूलचंद्र डनसेना, मुख्यसचिव रुपेंद्र जायसवाल, संगठन मंत्री दीनबंधु जायसवाल, संरक्षक शुकदेव डनसेना, खरसिया परिक्षेत्र अध्यक्ष तिहारु जायसवाल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश डनसेना, पुसौर परिक्षेत्र अध्यक्ष मुरलीधर डनसेना, शिवसेवक जायसवाल, राज जायसवाल, रामप्रसाद डनसेना, बाबूलाल जायसवाल, जीवन जायसवाल, शूलपाणी डनसेना, जितेश जायसवाल, यमेश जायसवाल, शेष जायसवाल, भोला जायसवाल, सुनील डनसेना, राजीव जायसवाल, टिकश डनसेना आदि की उपस्थिति रही।

खरसिया परिक्षेत्र अध्यक्ष तिहारूराम जयसवाल तथा उपाध्यक्ष जयप्रकाश डनसेना द्वारा आभार व्यक्त किया गया…

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!