खरसिया

बरगढ़ सिद्धेश्वरनाथ मंदिर बरगढ़ में आज कलार समाज मनाएगा सहस्त्रबाहु जयंती

बरगढ़ सिद्धेश्वरनाथ मंदिर बरगढ़ में आज कलार समाज मनाएगा सहस्त्रबाहु जयंती

रायगढ़ @ पोखराज✍ – कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को दीपावली के सातवें दिन कल्चुरी संवत 1773 के अनुसार आज 21 नवंबर शनिवार को बरगढ़ में प्रातः 08 बजे से 11 बजे तक कलार समाज अपने आराध्य देव भगवान श्री सहस्त्रबाहु के अवतरण दिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर मनाया जाएगा ।
उल्लेखनीय है कि सहस्त्रबाहु की जयंती को कलार समाज द्वारा प्रतिवर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है ,परन्तु इस वर्ष कोरोना काल को देखते हुए शासन के नियमानुसार सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए मनाया जाएगा। आयोजन की जानकारी देते हुए रायगढ़ व पुसौर कलार समाज के अध्यक्ष मुरलीधर डनसेना ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सहस्त्रबाहु जयंती सोल्लास मनाया जाएगा तथा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु किसी प्रकार का सामाजिक रैली का आयोजन नही किया जाएगा , बल्कि भगवान इष्टदेव सहस्त्रबाहु जयंती को शांतिपूर्वक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहस्त्रबाहु जयंती को अवकाश की सूची में शामिल कर शासन ने कलार समाज का मान बढ़ाया है। इस सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ कलार समाज के विभिन्न संगठनों ने छत्तीसगढ़ शासन का ह्रदय से आभार जताया है। कलार समाज के सदस्यों द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु जयंती में विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया जाएगा। वंही उन्होंने सर्व सम्बन्धितों से विनम्र निवेदन करते आग्रह किया है कि राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा अपने-अपने घरों में स्थापित कर पूजा जरूर करें। उक्ताशय की जानकारी देते हुए पोखराज डनसेना ने इस अवसर पर पूजन कार्यक्रम में सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए मास्क लगा कर सभी स्वजातीय बंधुओं को पहुँचने का आग्रह किया है….

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!