खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

बिलासपुर से पहुंचेगा 3.15 MVA क्षमता का पावर ट्रांसफाॅर्मर,बिजली समस्या होगी समाप्त: लोढा़झर सबस्टेशन का एक पावर ट्रांसफाॅर्मर फेल, त्याेहारी सीजन काे देखते हुए बिजली व्यवस्था काे लेकर चिंतित थे लोग

खरसिया क्षेत्र के लोढा़झर सबस्टेशन में पावर ट्रांसफार्मर फेल होने से बिजली गुल की समस्या काे देखते हुए बिलासपुर से पावर ट्रांसफार्मर मंगवाया गया है।

ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारी इस पावर ट्रांसफार्मर के इंस्टालेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू करेंगे। लोढा़झर सबस्टेशन के एक खराब ट्रांसफार्मर की जगह लगाया जाएगा। इस ट्रांसफार्मर काे लगाने के बाद लाेड शेडिंग के कारण हाेनी वाली पावर ट्रिपिंग की समस्या दूर हाेने की उम्मीद है।  दाे ट्रांसफार्मर में से एक ट्रांसफार्मर पिछले कई दिनाें खराब है। ऐसे में यहां एक चालू ट्रांसफार्मर पर ही पूरे रक्सापाली ,कुर्रुभांठा , बड़े जामपाली नहरपाली, लोढा़झर,मुरा नावापारा पूर्व के अन्य की बिजली व्यवस्था का भार है। दूसरी तरफ लाेड कम ज्यादा हाेने की स्थिति में अलग-अलग फीडराें की पावर सप्लाई अक्सर बंद करनी पड़ती है।

इसके चलते आम लाेगाें के साथ क्षेत्र के व्यवसायियाें काे भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रक्षाबंधन पर्व व आगे और त्याेहारी सीजन खेती किसानी काे देखते हुए बिजली व्यवस्था काे लेकर और अधिक चिंता बनी हुई है।

इसलिए आज उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के गृह ग्राम नंदेली पहुंच कर ट्रांसफार्मर के लिए लोढ़ाझर सबस्टेशन क्षेत्रवासी आग्रह किए।

उच्च शिक्षा मंत्री पटेल ने कहा कि पावर ट्रांसफार्मर फेल होने से कुछ दिन से बिजली समस्या काे देखते हुए लोढा़झर सबस्टेशन क्षेत्रवासी आए थे अधिकारीयों से चर्चा किए हैं ट्रांसफार्मर जल्द लगाने के निर्देश विभाग के उच्च अधिकारियों को दिए हैं विभाग वाले काेशिश की जा रही है, ताकि लाेगाें की परेशानी कम हाे। इससे लोढा़झर सबस्टेशन क्षेत्र में पावर ट्रांसफार्मर के फेल हो जाने से हो रही लोड शेडिंग की दिक्कत कम हो सकेगी।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!