देश /विदेश

भाजपा नेत्री रोड एक्सीडेंट में बाल-बाल बची… अभिनेत्री खुशबू सुंदर हाल ही में कांग्रेस से बीजेपी की थी ज्वाइन….कार के उड़े परखच्चे

तमिलनाडू । कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुईं खुशबू सुंदर आज सुबह सुबह एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में उनके कार के एक हिस्से को गंभीर नुकसान पहुंचा है, हालांकि खुशबू सुंदर को इस हादसे में चोट नहीं आई है. लेकिन उन्होंने साजिश की ओर इशारा किया है.

खुशबू सुंदर ने ट्वीट कर कहा है कि हमारी कार सही लेन में जा रही थी, लेकिन अचानक एक टैंकर ने हमारी कार को टक्कर मार दी, न की हमारी कार टैंकर से टकराई है. ये हादसा मेलामरवाथुर के पास हुआ है. खुशबू सुंदर वेल यात्री कार्यक्रम में शिरकत करने कडलोर जा रही थीं.

https://twitter.com/khushsundar/status/1328917207087075329?s=20
खुशबू सुंदर ने ट्विटर पर लिखा कि उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. उनकी कार को मल्लमारुवथुर के पास एक कंटेनर ने टक्कर मार दी. वो कुड्डालोर जा रही थी, जहां उन्हें वेलयात्रई  में हिस्सा लेना था. उन्होंने लिखा कि भगवान मुरुगन ने उन्हें बचा लिया. उनके पति की भगवान मुरुगन पर अगाध आस्था है. खुशबू सुंदर ने कहा कि दुर्घटना को लेकर अटकलें न लगाई जाएं. उनकी कार सही तरीके से बढ़ रही थी कि गलत लेन पर आई कंटेनर ने गाड़ी को टक्कर मार दी. पुलिस कंटेनर के ड्राइवर से पूछताछ कर रही है.

हाल ही में कांग्रेस से बीजेपी में आई हैं सुंदर

खुशबू सुंदर अबतक कांग्रेस में थी और कुछ समय पहले ही बीजेपी (BJP) में आई. उन्होंने ये कहते हुए कांग्रेस पार्टी (Congress) छोड़ दी थी कि कांग्रेस में आम कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होता. खुशबू सुंदर शीर्ष तमिल अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं. उन्होंने तेलुगु और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!