खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

खरसिया थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला दो बच्ची का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

दिल दहला देने वाली घटना सोमवार की दोपहर खरसिया थाना क्षेत्र में स्थित 18 नाला में एक महिला दो बच्ची का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल खरसिया लाया गया।

सोमवार की दोपहर खरसिया थाना क्षेत्र के देहजरी स्थित 18 नाला में एक महिला और दो बच्ची का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल खरसिया लाया गया। महिला बच्चियों का पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस महिला,दोनों बच्ची की पहचान व घटना की जांच में लगी है। महिला बच्चियों के शव देखने से प्रथम दृष्टिया ऐसा प्रतीत होता है कि आत्म हत्या की गई है। वहीं देहजरी क्षेत्र के लोग अलग-अलग तरह की संभावना जता रहे हैं। बहरहाल यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही घटना की सत्यता की जानकारी हो पाएगी।

महिला, दोनों बच्चियों का शव सिविल हॉस्पिटल खरसिया में रखा हुआ है। महिला का उम्र लगभग 26 वर्ष जो नीला रंग की सलवार सूट पहनी हुई है 03वर्षीय लाल काला रंग का टू-पीस 1-1/2वर्षीय सफेद लाल रंग का टू-पीस पहनी हुई है का उम्र अनुमान लगाया जा रहा है। आस-पास के क्षेत्र में खरसिया थाना सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन की टीम महिला बच्चियों की पहचान नहीं हो पाया आपके आस-पास जान पहचान वाले उपरोक्त हुलिया से मिलता जुलता है तो खरसिया थाना प्रभारी 94791 93213 से सम्पर्क कर लें ताकि परिजनों द्वारा अंतिम क्रिया कर्म हो सके और हुए घटनाक्रम का खुलासा हो…

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!