
भेन्ड्रा । ग्राम भेन्ड्रा में रोड़ एक्सीडेंट के बाद अज्ञात आरोपियों द्वारा दुर्घटना कारित ट्रक के ड्रायवर एवं हेल्फर को मारपीट कर ट्रक को आग के हवाले किये थे । घरघोड़ा पुलिस द्वारा घटना को लेकर अज्ञात 8-10 आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 204/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 435 भादवि दर्ज कर अब तक 08 आरोपियों गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है जो घटना में शामिल थे ।
आज दिनांक 17.11.2020 को प्रकरण में एक और आरोपी की पहचान हुई है । आरोपी सेवकदास महंत पिता पुरूषोत्तम दास महंत उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03 भेन्ड्रा थाना घरघोड़ा को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी दिनांक 17.08.20 को 17 वर्षीय बालिका की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद अपने साथियों के साथ कानून अपने हाथ में लेकर ट्रक ड्रायवर एवं हेल्फर से मारपीट किया था । आरोपी द्वारा भी अपराध कबूल किया गया है । आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है ।




