छत्तीसगढ़

CM भूपेश बघेल के खिलाफ फेसबुक में लिखी आपत्तिजनक टिप्पणी पर अपराध हुआ दर्ज…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। रायपुर की पुलिस ने इस मामले में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब सोशल मीडिया पर इस हरकत को करने वाले को पुलिस ढूंढ रही है।

दरअसल केस रायपुर के सिविल लाइंस थाने में दर्ज किया गया है। कांग्रेस के नेताओं ने शिकायती आवेदन दिया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर का रहने वाला समीर साहू ने फेसबुक पर कुछ अश्लील बातें CM बघेल के खिलाफ लिख दीं।

पुलिस ने समीर के खिलाफ IPC की धाराओं 294, 504 के तहत केस दर्ज किया है। ये भी देखा जा रहा है कि क्या समीर का किसी राजनीति संगठन से कनेक्शन है या नहीं। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!